LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, लाइसेंस कैंसिल

भोपाल. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर बडा एक्शन लेते हुए कंपनी का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। बुधवार को आबकारी विभाग के द्वारा कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि रायसेना जिले के सेहतगंज में स्थित सोम डिस्टलरी में बीते दिनों काम करते हुए कई नाबालिग बच्चों को छुडाया गया था। इस मामले में सीएम मोहन यादव की नाराजगी सामने आने के बाद जिला आबकारी अधिकारी, तीन आबकारी एसआई और एक श्रम निरीक्षक पर पहले ही एक्शन लिया जा चुका है।

liquor company Som Distillery
सोम डिस्टलरी का लाइसेंस कैंसिल
सोम डिस्टलरी से 59 नाबालिग बच्चों के रेस्क्यू किए जाने के बाद सीएम मोहन यादव ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। सीएम की नाराजगी के बाद तुरंत प्रभारी जिला आबकारी आधिकारी कन्हैयालाल अतुलकर, मैसर्स सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, सेहतगंज को निलंबित किया गया था साथ ही जिले के तीन आबकारी उप निरीक्षक प्रीति शैलेंद्र उईके, शैफाली वर्मा और मुकेश कुमार को सस्पेंड किया गया था जिसके बाद अब कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश आबकारी विभाग ने जारी किया है।
बच्चों से कराते थे 15-15 घंटे काम
बता दें कि 15 जून को बाल संरक्षण आयोग की टीम ने सोम डिस्टलरी की रायसेना जिले की सेहगंज स्थित शराब फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां से तब 59 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। बच्चों को बस के जरिए फैक्ट्री में काम कराने के लिए लाया जाता था। यहां पर बच्चों से 15-15 घंटे तक काम कराने की बात भी सामने आई थी जिसके कारण बच्चों के साथ तक गलने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş