बुलाती है मगर जाने का नइ- राहत इंदौरी
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी के विवेकानंद गार्डन में गुरूवार की रात अदब की महफिल सजी। देश-दुनिया में अपनी पहचान रखने वाले राहत इंदौरी ने अपने शेरो-सुखन से ऐसा समा बांध कि हर एक उसमें डूबने को तैयार दिखा। देर रात तक सजी इस महफिल में सैकड़ों युवाओं ने अपनी हाजिरी लगाई।
सेलिब्रिटी नाईट में राहत इंदौरी ने सभी को अपना दीवाना बनाया
उनके साथ शामिल बेटे शतलज राहत, संदीप शर्मा और विक्रम शर्मा ने अपने अंदाज से इस महफिल को यादगार बना दिया। मौका था जीवाजी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित ई-फेस्ट के अंतर्गत आयोजित सेलिब्रिटी नाईट का जिसमें राहत इंदौरी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गजल से शहरवासियों पर मोहब्बत की बौछार की।

