नवविवाहिता के एडिटेड न्यूड फोटो -वीडियो ऑटो चालक कर रहा है वायरल, 5 लाख की डिमांड
ग्वालियर. नवविवाहिता को युवक ब्लैकमेल कर 5 लाख रूपये की मांग कर रहा है। नवविवाहिता के घर आरोपी का जाना-जाना था। आरोपी ऑटो चालक ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ फोटो-वीडियो चोरी कर लिये और इसके बाद एक वीडियो में नवविवाहिता को न्यूड नहाते हुए दिखाकर रिश्तेदारों को टैग कर वायरल कर दिये।
जब ऑटो चालक से यह सब बंद करने के लिये कहा तो उसने 5 लाख रूपये की डिमांड की। रूपये नही ंदेने पर वह कभी भी घर आकर धमकाता है। उसके साथ में 4 से 5 लड़के रहते हैं। आरोपी महिला को धमका रहा है। पीडिता ने कंपू थाना में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की है। अब महिला ने एसपी से शिकायत की है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय नवविवाहिता ने एसपी ग्वालियर को शिकायत कर बताया है कि अभी हाल ही में उसकी शादी हुई है। उसके घर एक विक्की कुशवाह का आना – जाना था। घर पर आने – जाने के दौरान उसने सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप कर नवविवाहिता के फोटो-वीडियो चोरी कर लिए। उनको अश्लील बनाकर उसे बदनाम करने लगा। इसका पता उस समय लगा, जब रिश्तेदारों, पड़ोसियों व दोस्तों से पता लगा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मेरे नहाते के वीडियो – फोटो वायरल हुए हैं। पता किया तो जानकारी मिली कि विक्की अपने अकाउंट से ही यह फोटो-वीडियो शेयर कर रहा है।
आरोपी मांग रहा है 5 लाख रूपये
जब महिला और उसके पति ने आरोपी ऑटो चालक से निवेदन किया कि वह इस तरह के फोटो -वीडियो वायरल न करें। इससे उनकी बदनामी हो रही है। इस पर ऑटो चालक विक्की का कहना है कि 5 लाख रूपये उसे दे दो वह वीडियो डिलीट कर देगा। जब हम लोगों ने कहा कि इतना पैसा हमारे पास नहीं है। और तुम ऐसा क्यों कर रहे हो तो आरोपी ने धमकाया है कि अभी तो रिश्तेदारों को भेजा है पर रूपये नहीं दिये तो पूरा शहर यह फोटो -वीडियो देखेगा।
कभी चार से पांच लड़के लाकर करता है हंगामा
इतना ही नहीं आरोपी चार से पांच लड़कों के साथ पीड़िता के घर आकर हंगामा करता है। उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मान नहीं रहा है। जिस पर पीड़िता ने जब कंपू थाना में शिकायत की और पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई है। वह घर आकर धमका रहा है।
पुलिस का कहना
इस मामले में कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत मेरी जानकारी में नहीं है। मैं पूरे मामले को दिखवाता हूं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
