तेज आंधी से नाव पलटने 3 बच्चों सहित 7 की मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाले सभी शव

श्योपुर. यात्रियों से भरी नाव नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि पहले 8 लोगों की मौत की खबर थी और बाद में प्रशासन ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की डूबने से मौत हुई है।

Sheopur Boat Accident: श्योपुर केसीप नदी में नाव डूबी, चार बच्चों सहित छह की मौत, एक शव की तलाश जारी
हादसा श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोद गांव में शनिवार की 4 बजे हुआ है। ऐसा बताया जिा रहा है कि सीप नदी में 11 लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच नदी में तेज आंधी के चलते नाव पलट गयी। 4 यात्रियों ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अीम ने सभी शव बरामद कर लिये हैं। सभी बडौदा और विजयपुर गांव के रहने वाले है।


प्रशासन ने की इनकी मौत की पुष्टि
परशुराम का परिवार विजरपुर गांव का रहने वाला है। वहीं श्याम,भूपेंद्र और आरती बडौदा के रहने वाले हैं।
परशुराम पुत्र सूरजमल 25 साल
आरती पुत्री कान्हाराम 16 साल
लाली पुत्री रामवतार 15 साल
भूपेंद्र पुत्र रामअवतार 4 साल
श्याम पुत्र परशुराम 10 साल
रविंद्र पुत्र परशुराम 8 साल
परवंता पत्नी परशुराम माली विजरपुर 23 साल
कांग्रेस विधायक ने की पुल बनाने की मांग
हादसे की जानकारी लगते ही श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर उन्होंने दुख जताया और नदी पर पुल बनाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे विधायक रावत, घटना पर जताया दुख
श्योपुर के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत रात में घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। वहीं घटना को लेकर दुख जताया।
चार लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान
इस हादसे में 4 लोग जिंदा बचे है। इन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई है। इनमें रामवतार पुत्र लटूर, हनुमान पुत्र कन्हैया लाल, पवन पुत्र मुकुट, कल्लो बाई पत्नी रामचरण शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *