टैंकर देखते ही झपट पड़ते हैं लोग, दिल्ली का गला सूख रहा

water crisisनई दिल्ली. उत्तर और मध्यभारत के कई इलाके असाधारण गर्मी से जूझ रहे है। अधिकतम तापमान के वर्षो पुरान रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि अब लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। देश की राजधानी में गर्मी के साथ-साथ अब पानी भी लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गया है। दिल्ली के कई इलाके पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं।
टैंकर देखते ही झपटते हैं लोग
कई इलाकों में लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे बाल्टी और पाइप लेकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। पानी का टैंकर देखते ही लोगक उस पर झपट पड़ते हैं। जिसके कई वीडियो सामने आये हैं लोग लम्बी-लम्बी लाइनों में लगे हुए हैं। संकट इतना बड़ा है। संकठ इतना बड़ा है कि गुरूवार को दिल्ली सरकार को इमरजेंसी बैठक बुलानी पड़ी है। इसके अलावा पानी की बर्बादी पर जुर्माना लगाया ही जा चुका है।

रात में ही लग जाती है पानी के लिए लाइन

दिल्ली के वसंत विहार की कुसुमपुर पहाड़ी पर टैंकर से पानी लेने के लिए लोग ऐसी तपती धूप में भी लाइन में लगते हैं. पानी की समस्या खासतौर पर महिलाओं को अधिक परेशान कर रही है. घर के पुरुष और लड़के तो ज्यादातर काम पर चले जाते हैं, ऐसे में पानी भरने की जिम्मेदारी घर की महिलाओं की ही होती है. कुछ जगहों पर तो लोग पानी के लिए रात में ही लाइन में लग जा रहे हैं.

केजरीवाल ने बीजेपी से मांगी मदद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जल संकट पर कहा, ‘इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देशभर में पानी और बिजली का संकट हो गया है. इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *