ग्वालियर में अवैध शराब का संगठित कारोबार, शराब माफिया बेकाबू

ग्वालियर. शहर में आबकारी विभाग का खौफ अब खत्म हो गया है। अवैध शराब को लेकर संगठित ढंग से कारोबार शराब माफिया ने शुरू कर दिया है। हालात यह है कि किरानों की दुकान हो या हाईवे पर अवैध शराब परोसने के मामले, हर जगह बुरे हाल है। शहर के छोटे-छोटे रेस्टोरेंट से लेकर ढाबो पर खुलेआम शराब को सेवन हो रहा है लेकिन बडी कार्रवाई नहीं की जाती है। हाकीकत में इसके पीछे पुलिस व आबकारी की सांठगांठ होती है तभी अवैध शराब पर प्रतिबंध होने के बाद भी खुलेआम परोसी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में आबकारी की टीम कंजरों के ठिकानों पर दबिश देती है और अंग्रेजी शराब को लेकर सुनियोजित ढंग से काला कारोबार किया जा रहा है। हाल में आबकारी की टीम ने भितरवार में किराना की दुकान से साठ हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है इससे यह साफ है कि बडे पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, यह तो एक ठिकाना पक डमें आया है। इसके अलावा शहर व ग्रामीण के हाईवे से सटे ढाबे हो या दुकानें अवैध शराब बेचने की शिकायतें आम है। आबकारी की टीम अपने स्तर पर रूटीन चेकिंग नहीं करती है वरना यह पक डमें आ जाए। इधर-उधर दबिश दी जाती है जिससे यह बताया जा सके कि आबकारी की टीम अलर्ट है।
दुकानों पर निर्धारित समय के बाद भी बिक्री, सब चुप
शराब की कंपोजिट दुकानों पर निर्धारित समय रात साढ़े 11 बजे के बाद भी बिक्री खुलेआम होती है, कई दुकानों के वीडियो बहुप्रसारित हो चुके हैं। निर्धारित समय के बाद चुपके से अधिक दामों में शराब की बिक्री की जाती है, दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराने के लिए पुलिस के साथ साथ अब आबकारी के अधिकारियों ने भी पेट्रोलिंग बंद सी कर दी है। देर रात शराब की दुकानों पर शराबियों के झुंड साफ देखे जा सकते हैं।
अवैध शराब की सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जाती है, रात में निर्धारित समय से ज्यादा शराब दुकानें खुलने की जहां शिकायतें हैं, हम दिखवाएंगे। कई जगह बंद करते करते थोड़ा समय हो जाता है, अवैध शराब परोसने वालों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं।
-सुनील भटट, कंट्रोलर, आबकारी विभाग, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *