दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी पकड़े युवक ने खुद को शशि थरूर का पीए बताया, थरूर बोले कार्यवाही हो
नई दिल्ली. आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 2 लोगों को गोल्ड स्मलिंग के मामले में पकड़ा है। इसमें से एक स्वयं को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक () बताया है। दोनों शख्स के पास से कस्टम अधिकारियों ने लगभग 500 ग्राम सोना बरामद किया है। हालांकि इस मामले में शशि थरूर की सफाई भी आ गयी है। उन्होंने बताया है कि स्मलिंग में पकड़ाने वाला शख्स फिलहाल उनके यहां काम नहीं करता हैं।
न्यूज एजेंसी के अनुसार दिल्ली कस्टम विभाग ने 29 मई को शक होने पर 2 लोगों की दिल्ली एयरपोर्ट पर तलाशी ली। तलाशी के बीच दोनों के पास से लगभग 500 ग्राम सोना मिला है। पकड़े गये शख्स में से एक की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है। शिवकुमार ने दावा किया है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर का पीए है। कस्टम अधिकारी आरोपी से आगे पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में कस्टम विभाग का बयान भी सामने आया है। विभाग ने कहा है कि संदेह के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पर एक शख्स के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग की तस्करी का मामला दर्ज किया है। वह 29 मई को फ्लाइट टीजी-323 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। जांच में एक और शख्स मिली भगत का पताचला। वह यात्री को लेने एयरपोर्ट आया था और तस्करी में भी मदद की थी। जांच करने पर 500 ग्राम की सोने की चेन बरामद की गयी। जांच में पता चला है कि आरोपी के पास बैध एयरोड्रम एंट्री परमिट था। संसद सदस्य के लिये प्रोटोकॉल टीम के एक हिस्से के रूप में रिसीवर के एयरोड्रम एंट्री परमिट हासिल करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बरामद किये गये सोने की कीमत 35.22 लाख रूपये है।
क्या होता है एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल पास?
कस्टम विभाग का कहना था कि आरोपी शिवकुमार के पास वैध एयरोड्रम एंट्री परमिट (AEP) था. ये वो प्रोटोकॉल परमिट है, जो संसद सदस्य को जारी किया जाता है. AEP के जरिए संसद सदस्य के निजी सहायकों को एयरपोर्ट पर आसानी से एंट्री मिल जाती है और वो वहां आने वाले अतिथियों के आगमन और प्रस्थान हॉल में उन्हें रिसीव करने पहुंचते हैं. एयरोड्रम एंट्री परमिट को एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा जारी किया जाता है.
शिवकुमार के पास कैसे आया AEP?
कस्टम विभाग के सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता किया जा रहा है कि उसके पास वैध एरोड्रम एंट्री परमिट कैसे आया? क्या वो किसी के प्रोटोकॉल टीम का रिसीवर है? AEP हासिल करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही उसकी सोना तस्करी में भी संलिप्तता खंगाली जा रही है. आरोपी के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग की तस्करी का मामला दर्ज किया है.
