हेल्थ इंश्योरेंस में एक घंटे के अंदर देनी होगी कैशलेस उपचार की अनुमति, डिस्चार्ज के 3 घंटे में क्लेम सेटलमेंट जरूरी
नई दिल्ली. बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बुधवार का स्वास्थ्य बीमा पर एक मूल परिपत्र (Master Circular) जारी करते हुए साफ कर दिया है कि बीमा कंपनी को अनुरोध के एक घंटे के अन्दर नगदी -रहित इलाज की अनुमति देने पर निर्णय लेना है। इरडा ने एक बयान में कहा है कि स्वास्थ्य बीमा अत्पादों पर मास्टर परिपत्र ने पहले जारी किये गये 55 परिपत्रों को निरस्त कर दिया है और यह पॉलिसी धारकों के सशक्तिकरण और समाजवेशी स्वास्थ्य बीमा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
बीमाधारकों के हित में फैसला
बीमा नियामक ने कहा है कि परिपत्र में बीमाधारक/संभावितों के लिये उपलब्ध स्वास्थ्य बीमा नीति में पात्रताओं को उनके आसान संदर्भ के लिये एक स्थान पर लाया गया है और साथ ही स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाले पॉलिसीधारक काूे निर्बाध। तेज दावा अनुभव प्रदान करने और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में उन्नत सेवा मानकों को सुनिश्चित करने के उपायों पर जोर दिया गया है।
