ग्वालियर में दो घंटे में दो लूट, रात में बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चेन

ग्वालियर. शहर में बाइक सवार बदमाशों ने हाई सिक्योरिटी के बीच दो घंटे में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पहली वारदात रात 8.30 बजे न्यू गोविंदपुरी सचिन तेंदुलकर मार्ग पर वॉक के लिए निकली बुजुर्ग महिला के साथ की। बाइक सवार आए और झपट्टा मारकर सोने की चेन और पैंडल लूअकर ले गए जबकि दूसरी वारदात रात 10.30 बजे बहोडापुर में हुई, जहां बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर कान के टॉप्स छीनकर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *