दतिया में उद्योग खोला जायेगा -डॉ मोहन यादव

दतिया. सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की देर शाम दतिया-भिण्ड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संध्या रॉय के समर्थन में रोड शो किया और साथ ही विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी की विशेष पूजा अर्चना की। दर्शन करने केबाद उन्होंने पीताम्बरा से किला चौक तक रोड शो किया।
किला चौक पर आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर जाम का निशाना साधा। उन्होंने गरीबी पर गांधी परिवार को घेरते हुए कहाह है कि 5 वर्ष मनमोहन की सरकार रहीं, सरकार किसने चलाई सोनिया गांधी ने इसके पहले उनके पिता राजीव गांधी की सरकार रहीं। तब गरीबी दूर हुई क्या 17 वर्ष इंदिरा गांधी ने सरकार चलाई तब गरीबी दूर हुई क्या। यह मोदी सरकार है गरीबो के हित की सरकार है आयुष्मान कार्ड के तहत हर गरीब परिवार का 5 लाख तक का उपचार मुफ्त में होता है। ऐसी कई योजना है।
जगह-जगह हुआ स्वागत
शाम लगभग 6 बजे सीएम यादव दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। उनाव रोड से रोड शो करते हुए वह पीतांबरा पीठ पहुंचे। वही रोड शो का शहर में जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी भी की।
दतिया में खोला जाएगा उद्योग
वही उन्होंने रोजगार के मुद्दे को लेकर कहा कि दतिया में भी एक रोजगार खोला जाएगा। जिसमें 4 हजार से अधिक महिलाएं काम करेगी। जो मजदूर उद्योग में काम करेंगे उन्हें 5000 रूपए की सब्सिडी सरकार की तरफ से अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *