सलमान के घर के बाहर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई. सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। आज किसी भी वक्त दोनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा सकता है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों का नाम सागर पाल है और विक्की साहब गुप्ता है। शुरूआती पूछताछ में जो सामने आया है उसके मुताबिक सागर ने सलमान के घर पर फायरिंग की।

दोनों आरोपियों की पहचान CCTV के जरिए हुई थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से इन्हें पकड़ा। - Dainik Bhaskar
भुज पुलिस का बयान
भुज पुलिस ने कहा, पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में की गई है जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं।
पहले से रची गई थी साजिश
मुंबई पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि सलमान के घर पर फायरिंग की साजिश पहले से रची गई थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों हमलावर 1 महीना से पनवेल में रह रहे थे। राधाकृष्ण अपार्टमेंट हरिग्राम इलाके में स्थित एक फ्लैट आरोपियों ने किराए पर लिया था। साजिश को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की चार बार रेकी की थी। आरोपियों ने फायरिंग से पहले पूरी तरह गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी।
इसके बाद दोनों आरोपी विक्की और सागर बाइक पर सवार होकर रविवार को तड़के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने पहुंचे, वहां चंद सेकेंड रूकने के बाद फायरिंग की और फिर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक रायगढ़ से सेकेंड हैंड खरीदी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *