ग्वालियर से BJP प्रत्याशी ने किया नामांकन पत्र दाखिल, CM मोहन, सिंधिया रहे मौजूद
ग्वालियर. ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हम नामांकन भरने आए हैं, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार का देश भर में माहौल है। कल ही मोदी जी पिपरिया आए थे ऐतिहासिक सभा हुई, पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हो चुका है। ऐसे में सिंधिया जी, नरोत्तम मिश्रा जी की मौजूदगी में फार्म भरने आए हैं। आज से वास्तव में चुनाव का विधिवत शंखनाद होगा। और जिस प्रकार का समर्थन मिल रहा है निश्चित रूप से पूरे प्रदेश की 29 की 29 सीटें हम जीतने जा रहे हैं। और प्रदेश में ऐतिहासिक वोटों से भाजपा जीतेगी।
