भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह आज भरेंगे नामांकन

ग्वालियर. मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अप्रैल सोमवार को ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने के लिए आएंगे। नामांकन दाखिल कराने से पहले सदर बाजा में लगभग एक किलोमीटर का रोड-शो करेंगे। जिला भाजपा ने नामांकन दाखिल कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। नामांकन दाखिल करने के समय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाह सहित संसदीय क्षेत्र के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह शुभ मुहूर्त में 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल कराने के लिए मुख्यमंत्री सहित भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मुरार स्थित सब्जी मंडी में एक सभा को संबोधित करने के साथ सदर बाजार से बारादरी तक रोड-शो करेंगे। इसके बाद गाडी में बैठकर न्यू कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *