इंटरनेशनल कॉल सेंटर बना ठगी का ठिकाना, अमेरिकी एजेंसी ने डेढ़ घंटे की पूछताछ

ग्वालियर. 4 दिन पहले ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर का रैकेट पकड़ा गया था। कॉल सेंटर के सदस्यों से पूछताछ करने के लिये गुरूवार को दिल्ली में अमेरिकन दूतावास से होम लैंड सिक्यूरिटी एजेंसी से 2 अधिकारी ग्वालियर आये। अधिकारी अल्का सक्सैना, डेनियन ने फ्रॉड करने वालों से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ तक चली।
उनका पूरा डाटा चेक किया है, शुक्रवार को यह टीम फिर से आरोपियों से पूछताछ करेगी। कॉल सेंटर से खुलासा हुआ था कि इनके टारगेट पर अमेरिका के लोग हुआ करते थे। अभी तक कितने लोगों को ठगा है यह भी खुलासा होना शेष है। इस पूरे गैंग को मोंटी सिकरबार दुबई से बैठकर ऑपरेंट कर रहा था। इस ठगी के इंटरनेशनल कॉल सेंटर का मास्टर माइंड है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के माधवनगर स्थित आशीर्वाद होटल के दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 204 में ठगी का कॉल सेंटर का सेटअप लगे होने की सूचना चार दिन पहले मिली थी। जिस पर एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी, सीएसपी व झांसी रोड थाना पुलिस की टीम कमरा नंबर 204 से एक युवती सहित 07 लोगों को ठगी क इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित करते हुए पकड़ा था। यहां यह लोग EYE BEAM VOIP CALLING एप के माध्यम से अंग्रेजी में बात करते हुए विदेशी नागरिकों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। इनके टारगेट पर अमेरिका व यूके के लोग हुआ करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय राजावत, नीतेश कुमार, दीपक थापा, परवेज आलम, श्वेता भारती, राज कैलाशकर, सुरेश वासेल के रूप में हुई थी। मास्टर माइंड मोंटी सिकरवार दुबई से गैंग ऑपरेट कर रहा था। सात दिन पहले ही गैंग ने इस होटल में कॉल सेंटर शुरू किया था। पकड़े गये ठग विदेशी लोगों से बात करते समय अपना मूल नाम न बताते हुये विदेश में प्रचलित नामों का उपयोग करते थे। हर ठग का अपना एक विदेशी नाम था जैसे अभय राजावत का नाम MR. PAUL, नीतेश का MARTIN, सुरेश का JOHN, दीपक का RYAN, राज को CYBER EXPERT, परवेज आलम का DEVIL, श्वेता का NANCY नाम रखा गया था। यह अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं। इनको एक्सेंट की अच्छी नॉलेज है। आमतौर पर इन्हीं नामों का उपयोग कर यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को ठगते थे।
डेढ़ घंटे हुई पूछताछ
अमेरिकन दूतावास से आयी टीम ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से पहले समझा कि पूरा घटनाक्रम क्या है। इसके बाद टीम ने इस पूरे गिरोह का डेटा चेक किया। अंत में लगभग डेढ़ घंटे तक आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की है। यहां उनको कुछ खास सुराग भी मिले हैं। पूछताछ में अमेरिकन एजेंसी को पता लगा कि ठग स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कर्मचारी बन कर विदेशियों कॉल कर बताते थे कि उनके कम्प्यूटर, लैपटॉप से जुडे सॉफ्टवेयर में वायरस आ गया है। इसके बाद उनकी गोपनीय डिटेल पूछताछ कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। जांच एजेंसी के सामने आरोपियों ने बताया कि उन्हें अमेरिका के लोगों के नम्बर दुबई में बैठा मास्टर माइंड मोंटी सिकरबार वॉट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराता था। ठगों को हर माह 20 से 25 हजार रूपये वेतन मिलता था और साथ ही एक ठगी पर ठगे गये राशि का 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। जिसका हवाला के द्वारा भुगतान किया जाता था। ज्यादा पैसा कमाने के लिये गैंग दनादन फोन ठोंकती थी। एक बार जो फंसता था उससे कम से कम 1500 डॉलर तो ऐंठते थे। यह रकम सीधे दुबई में मोंटी सिकरबार के वॉलेट में पहुंचती थी। उसे भुगतान गिफ्ट कार्ड के जरिये होता था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि मास्टर माइंड मोंटी के साथ ही गैंग का नम्बर 2 मास्टर माइंड करण है, इनके पास से 5 हजार अमेरिकन के मोबाइल नम्बर का डेटा मिला है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच, झांसी रोड थाना पुलिस ने चार दिन पहले शहर की पॉश कॉलोनी माधवनगर में होटल आशीर्वाद की दूसरी मंजिल के रूम नंबर 204 से एक कॉल सेंटर पकड़ा था। एक युवती सहित सात सदस्य यहां से पकड़े गए थे। यहां गिरोह से खुलासा हुआ था कि इस इंटरनेशनल कॉल सेंटर से वह यूके और अमेरिका के विदेशी नागरिकों को शिकार बनाकर ठगी करते थे। इसके लिए कॉल सेंटर के सदस्य फर्राटेदार इंग्लिश भी बोलते थे। सभी सदस्यों के विदेशी नाम भी रखे गए थे। जब यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह अमेरिका के नागरिकों का ठगते थे तो अमेरिका की जांच एजेंसी गुरुवार को ग्वालियर पहुंची है। भारत के दिल्ली में अमेरिकन दूतावास से अल्का सक्सेना, होम लैंड सिक्युरिटी एजेंसी के अफसर डेनियल गुरुवार दोपहर ग्वालियर पहुंचे हैं। वह सीधे एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर इस केस के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने की इजाजत मांगी और डाटा भी मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *