नूपुर शर्मा रायबरेली से, अरूण गोविल मेरठ से और पीलीभीत से जतिन प्रसाद BJP की तीसरी सूची में इन नामों पर चर्चा
नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी अब यूपी में बची हुई अपनी 24 सीटों का जल्द ऐलान करने वाली है। अपनी पहली सूची में भारतीय जनता पार्टी51 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बची हुई 5 लोकसभा सीटें सहयोगी दलों के खाते में गयी यहै। जिनमें 2 आरएलडी, 2 अपना दल और 1 एसबीएसपी के खाते में गयी है। सूनों के अनुसार बाकी सीटों पर टिकटों के बीच काफी खींचतान चल रही है। खबरों की माने तो इस बार भी कई बड़े चेहरों का टिकट कट सकता है और दूसरी सूची में कई चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पार्टी 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये भी नामों का ऐलान करेगी।
बृजभूषण के परिजनों को टिकट
सेमवार की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई और यूपी की बची हुई 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बारांबंकी लोकसभा सीट पर उपेन्द्र रावत की जगह कोई नया चेहरा उतारा जा सकता है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को उसकी पुरानी सीटें मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें ही दी जायेगी। चर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट पर सूत्रों ने दावा किया है कि बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवीसिंह या बेटे करण भूषणसिंह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
नूपूर शर्मा का रायबरेली सीट से चर्चाओं में
इसी तरह से, रायबरेली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री दिनेशप्रताप सिंह की चर्चा है और नूपुर शर्मा को भी मौका मिल सकता है। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के पक्ष में भी माहौल नहीं बताया जा रहा है। यहां भी टिकट में बड़ा बदलाव हो सकता है। पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने भारतीय जनता पार्टी की अगली सूची को मंजूरी दे दी है और अब अगले कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी है।
