फुटपाथ पर दुकान लगा सामान हटाकर यातायात किया सुगम

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले ने महाराज बाड़ा एवं मुरार सहित शहर के अन्य कई क्षेत्रों से यातायात में बाधक बनने वाले ठेले वालों को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी केशव चौहान, शैलेन्द्र चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधीक्षण यंत्री डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा लगातार कारवाही की जा रही है। जिसके तहत महाराज बाड़े के नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट एवं महाराज बाडे पर हाथ ठेलों को मना करने के बाद भी फुटपाथ पर दुकान लगा रहे थे, उन हाथठेले वालों एवं फुटपाथ पर सामान रखने वालों को मदाखलत अमले ने हटाया तथा सामान जप्त किया गया। इसके साथ ही मुरार सदर बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *