मालगाड़ी से टकराई साबरमती-आगरा सुपरफास्ट, बडी संख्या में यात्री घायल

अजमेर. राजस्थान के अजमेर में बीती रात ट्रेन हादसा हो गया। मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन की मालगाडी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में काई हताहत नहीं हुआ है लेकिन बडी संख्या में यात्री घायल है। घटना देर रात 1.10 बजे की बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन समेत चार डिब्बे मदार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरने सूचना मिली। तत्काल बचाव दल मौके पर रवाना किया गया। घायलों को उपचार के लिए अजमेर स्टेशन ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *