तिघरा प्लांट पर किये गये आवश्यक संधारण कार्य
ग्वालियर सहायक यंत्री तिघरा केसी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अधीक्षण यंत्री के निर्देशानुसार आगामी ग्रीष्म काल में पानी की समस्या के निदान के लिए तिघरा प्लांट पर आवश्यक संधारण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते बुधवार 26 फरवरी को दोपहर 12 से 5 बजे तक तिघरा प्लांट को शटडाउन किया गया हैं।
श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिघरा प्लांट पर संधारण कार्य रॉ वाटर पंम्पिंग स्टेशन तिघरा के पम्प क्रमांक 03 की रोटेटिंग असेम्बली का संधारण कार्य उपरांत फिटिंग करने का कार्य कराया, रॉ वाटर पंम्पिंग स्टेशन तिघरा के पम्प क्रमांक 03 की 400 एमएम डाया नवीन एनआरव्ही फिटिंग का कार्य कराया, अवाडपुरा बूस्टर पम्प हाउस पर खराब पडे मोटर पम्प क्र 02 को संधारण कार्य के लिये खोलकर वर्कशॉप पर भेजा गया एवं जल शोधन संयत्र तिघरा पर फिल्टर क्र 06 का संधारण कार्य किया गया। साथ ही निगम प्रशासक एमबी ओझा एवं निगमायुक्त संदीप माकिन के निर्देशानुसार ऐरीऐटर के यूनिट पर टाइल्स लगाने का कार्य, ऐरीऐटर के पास बनी एमएस की चेनल को हटाकर स्टेनलेस स्टील की चेनल एवं अन्य संधारण कार्य आगामी दिवस में शट डाउन लेकर शीघ्र कराया जायेगा।

