LatestNewsराज्य

मंत्री बोले सारा गोबर इकठ्ठा करो और CMO के केबिन में रखो

रायसेन. बस स्टैंड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था साथ ही अपार अव्यवस्थाओं के चलते यहां से आवाजाही करने वाले यात्रियों को आए दिन खासा परेशानी का सामना करना पडता है। मामले की जानकारी राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को लगी तो वो खुद ही बस स्टैंड क्षेत्र का मुआयना करने निकल पडे। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा निरीक्षण किए जाने के दौरान भी बस स्टैंड पर खासा अव्यवस्थाएं तो देखने को मिली ही साथ ही बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में यहां वहां गोबर पडा मिला जिसे देख मंत्री जी भडक उठे। उन्होंने लोगों से कहा कि सारा गोबर इकठ्ठा करें और ले जाकर सीएमओ के बैबिन में रखें।
इस दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि बस स्टैंड की हालत बेहद खराब है। मेरे गृह नगर से आवाजाही करने वाले यात्रियों को बदहाल स्थिति में बैठना पडता है। ऐसे ही स्थिति में एक हफ्ते तक सीएमओ को बैठना चाहिए और मैं दोबारा एक हफ्ते के अंदर बस स्टैंड का दौरा करूंगा। अगर व्यवस्थओं में सुधार नहीं आया तो फिर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्यवाही करूंगा। बस स्टैंड पर बडी संख्या में खडी कंडम बसों को लेकर मंत्री शिवाजी ने कहा कि अगर नगर परिषद इन्हें हटवा नहीं पा रही तो पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के जरिए इन्हें हटवा देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service