DRM ने किया ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कई खामियां मिली, प्रबंधक को मॉनीटरिंग को दी सख्त हिदायत
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह झांसी रेल मण्डल के डीआरएम डीके सिन्हा ने निरीक्षण किया और इस बीच डीआरएम को स्टेशन पर विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता से जुड़ी बहुत सारी कमियां और लापरवाही नजर आयी। डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक और निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत देते हुए स्वच्छता की मॉनीटरिंग करने के साथ निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को परेशानी न जाये इस संबंध में खास निर्देश दिये हैं।
हेरिटेज लुक का ध्यान रखा जाये
वर्ष 1878 में इस स्टेशन की नीवं रखी गयी थी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन अपना ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व भी रखता है। इसकी नींच तत्कालीन सिंधिया शासक ने वर्ष 1878 में रखी थी और इसके बाद 1940 में ग्वालियर के तत्कालीदन महाराजा जियाजीराव सिंधिया ने वर्तमान रेलवे स्टेशन का हेरिटेज लुक पर निर्माण कराया था। लेकिन आज के दौर में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या के चलते रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ की लागत से पुर्नरूद्धार के साथ ही विस्तार किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए पीने वाले पानी की जांच की, मिली गंदगी
बता दें करोड़ों रुपए की लागत से ग्वालियर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेने जल्द ही रेलवे के GM का ग्वालियर आगमन होना है यही वजह है कि GM के आगमन से पहले DRM झांसी मंडल ने व्यवस्थाओं और कार्य प्रगति का निरीक्षण किया है। दरअसल इतिहास के पन्नो में ग्वालियर रेलवे स्टेशन का विशेष स्थान है। यहां DRM ने यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था काे चेक किया। कुछ प्याऊ पर काफी गंदगी मिली है।
स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
वही इसका निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे में कार्य प्रगति का ज्यादा लेने के लिए शनिवार को झांसी रेल मंडल के डीआरएम डीके सिन्हा ने निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य दरवाजे पर ही गंदगी देख डीआरएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीआरएम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य एजेंसी को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को निर्माण कार्य के चलते परेशान ना होना पड़े साथ ही उनका सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए ही निर्माण कार्य किया जाए। गौरतलब है कि जल्द ही उत्तर मध्य रेलवे के GM का भी ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण दौरा संभावित है। ऐसे में उनके आने से पहले DRM ने निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है।
