वाहन चालक रोड सेफ्टी का ध्यान रखें, ड्रायविंग करते समय मोबाइल पर बात न करें नही तो कड़ी कार्यवाही होगी-उमेश जोगा
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त कार्यालय में उमेश जोगा ने मध्यप्रदेश के चौथे एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का अरबिंद सक्सेना से पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर परिवार के लोग के अलावा परिवहन आयुक्त कार्यालय के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नरोत्तम भार्गव भी मौजूद रहें।
रोड सेफ्टी का पालन करें
पदभार ग्रहण करने के बाद एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उमेश जोगा ने कहा कि मध्यप्रदेश के वासियों को सुगम यातायात, कार में सीट बेल्ट लगाकर चले, ड्रायविंग करते समय मोबाइल का उपयोग न करें, नशे में वाहन न चलाये, साथ में वाहन के पूरे दस्तावेज रखें इन बातों का ध्यान रख कर ही वाहन का उपयोग करें।
बसों में शासन द्वारा तय किराया वसूले
एटीसी उमेश जोगा ने कहा है कि बस चालक परमिट रूट पर ही बस चलाये और इसके अलावा तय सवारियों से तय किराया ही वसूले। बस में ओवर लोडिंग न करें, इस संबंध में मैं और मेरा स्टाफ समय-समय चैकिंग करेंगे। जो भी बस ऑपरेटरों इन नियमों का उल्लघंन करते पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
वाहन-4 पोर्टल अपडेट होगा
वाहन-4 पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जायेगा और इसके अलावा पोर्टल को अपडेट भी किया जायेगा। इसके साथ-साथ टैक्स ऑनलाईन पोर्टल को विकसित करेंगे।
कर्मचारियों के वेलफेयर पर रहेगी नजर
परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे साथ-साथ उनके वेलफेयर का भी ध्यान रखेंगे। जो भी परेशानियों होगी उनका भी समयावधि में हल करेंगे।
राजस्व लक्ष्य 10 माह में किया तय
निवर्तमान एटीसी अरबिंद सक्सैना ने बताया कि वर्ष 23-24 राजस्व वसूली का लक्ष्य 35 करोड 96 लाख 600 दिया गया था तय समय से पहले महज 10 माह में पूरा कर लिया गया है।
