आज CM मोहन यादव बैंक खाते में डालेंगे लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त

भोपाल. लाडली बहना योजना की अगली किस्त 10 फरवरी को महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 फरवरी को लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.29 करोड बहनों के खाते में 1576 की राशि का अंतरण करेंगे। सीएम बनने के बाद ये दूसरा मौका होगा जब मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में राशि डालने जा रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। इसी श्रृंखला में आज प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में 9वीं किस्त हस्तांतरित की जा रही है। डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *