प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, राज्यसभा के लिए पवैया, लाल सिंह के नाम सामने

भोपाल. भाजपा में राज्यसभा के नामों को नय करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक पार्टी दफ्तर में हुई। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद और राममंदिर आंदोलन में शामिल रहे जयभान सिंह पवैया, विनोद गोटिया, अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता व रंजना बघेल और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड के नामों पर चर्चा हुई। अब इन नामों पर एक बार और बात होगी। इसके बाद नाम दिल्ली भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *