MP में 800 किमी के रेलवे ट्रैक से गुजरेंगे दो कारिडोर, नया ट्रैक और फ्लाई ओवर भी बनाएगा रेलवे

जबलपुर. यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की मुख्य वजहों में से एक है मालगाड़ियों को रेलवे ट्रैक पर जगह देना है। इस कारण कई बार यात्री ट्रेनों को रेलवे आउटर या फिर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर देता है, लेकिन रेलवे ने यात्री ट्रेनों को प्रभावित किए बिना मालगाडियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए देश में तीन बड़े कारिडोर बनने जा रहे हैं। इनमें से दो कारीडोर, पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर और भोपाल मंडल से भी होकर गुजरेगा।
रेलवे की माने तो इन कारीडोर में एक लंबा रेलवे ट्रैक नहीं होगा, बल्कि इसे छोटे-छोटे रूट पर बनाया जाएगा, जहां पर यात्री ट्रेन और मालगाड़ी, दोनों प्रभावित होती हैं। ऐसे रेलवे ट्रैक को चिंहित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे जोन ने तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में जबलपुर रेल मंडल की सीमा का अधिकांश रेलवे ट्रैक, इन कारीडोर से जुड़ेगा। जोन और मंडल, दोनों ने इसका काम भी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *