ITM वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप का जीता खिताब

आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर वुमेन हॉकी टीम ने किया ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई

ग्वालियर .आईटीएम यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी टीम ने वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान लीग मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन कर जलबा बिखेर दिया। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में बुधवार को फाइनल मुकाबले में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की टीम कड़े संघर्ष और बेहतर प्रदर्शन के साथ 3-1 से मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनी। इसके साथ ही आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की हॉकी टीम ने ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
वहीं समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की चांसलर श्रीमती रुचि सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के अंतर्राष्ट्रीय कोच परमजीत सिंह, ग्वालियर डीएसओ जोसेफ बक्सला, आईटीएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, आईटीएम स्कूल ऑफ स्पोटर््स एजुकेशन के डीन डॉ. विपिन तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी हसरत कुरैशी, आईटीएम वुमेन हॉकी टीम की कोच नेता रावत, स्पोर्ट्स ऑफिसर विमल शर्मा, दीपषिखा सहित देशभर से आए हॉकी खिलाड़ी और दर्शक विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह टीमें रहीं अव्वल
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर वुमेन हॉकी टीम ने 3-1 स्कॉर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की।
रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल वुमेन हॉकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे वुमेन हॉकी टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *