करणी सेना ने कहा हत्यारों का एनकाउंटर करो नहीं तो राजस्थान में शपथ ग्रहण नहीं होने देंगे

राजस्थान. नई सरकार के गठन से पहले ही जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। राज्य के राजपूत समाज ने इसे लेकर सरकार को बड़ी चेतावनी दे डाली है। श्रीराजपूत करणी सेना ने कहा कि जब सुखदेव को हत्यारों का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक गोगामेड़ी के शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा और न ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने दिया जाएगा।
सुखदेव के हत्यारों का हो एनकाउंटर
जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान में टेंशन बढ़ गई है। राजपूत समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जगह जगह टायर जलाए। श्रीराजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने सुखदेव के हत्यारों का एनकाउंटर करने की मांग की है। मकराना ने कहा कि जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक गोगामेड़ी का शव नहीं लिया जाएगा और न ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने दिया जाएगा।
बुधवार को राजस्थान बंद का ऐलान
उन्होंने ऐलान किया कि इस हत्याकांड के विरोध में बुधवार को राजस्थान बंद रखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार मांग करने के बावजूद सुखदेव को सुरक्षा नहीं दी गई, जिसकी वजह से हत्यारों को वारदात करने का मौका मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *