कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरबार, साहब सिंह गुर्जर जीते भाजपा ग्वालियर दक्षिण पर आगे
| विधानसभा | मुकाबला | रुझान |
| 01 ग्वालियर ग्रामीण | भारत सिंह (भाजपा)/ साहब सिंह (कांग्रेस) | कांग्रेस 334 वोट से जीती |
| 02 ग्वालियर | प्रद्युम्न सिंह (भाजपा)/ सुनील शर्मा (कांग्रेस) | भाजपा 19 हजार वोट से जीती |
| 03 ग्वालियर पूर्व | माया सिंह (भाजपा)/ सतीश सिकरवार (कांग्रेस) | कांग्रेस 16 हजार वोट से जीती |
| 04 ग्वालियर दक्षिण | नारायण सिंह (भाजपा) / प्रवीण पाठक (कांग्रेस) | भाजपा 5,756 वोट से आगे |
| 05 भितरवार | मोहन सिंह (भाजपा)/ लाखन सिंह (कांग्रेस) | भाजपा 22,696 वोट से जीती |
| 06 डबरा | इमरती देवी (भाजपा)/ सुरेश राजे (कांग्रेस) | कांग्रेस 1023 वोट से आगे |



शाम 4 से 5 बजे के बीच ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरबार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की माया सिंह को हरा दिया। भितरबार से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड ने कांग्रेस प्रत्याशी लाखनसिंह को हरा दिया। अभी तक आयी जानकारी के अनुसार ग्वालियर-15 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्नसिंह तोमर को 103861 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा को 84357 वोट मिले इस तरह से प्रद्युम्नसिंह तोमर 16542 मतों से जीत गये है। ग्वालियर पूर्व की मतगणना समाप्त हो गयी इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरबार को 98450 वोट मिले औेर भाजपा प्रत्याशी मायासिंह को 83956 वोट मिले है। भाजपा से मायासिंह कांग्रेस के सतीश सिकरबार से 14494 वोटों से हार गयी है।

कोई नहीं हरा सकता
आपको बता दें कि जहां भी जाओं तो वहां से आवाज आती थी लाखनसिंह को कोई नहीं हरा सकता क्योंकि वहां पर किरार समाज की संख्या बहुत है। इससे लाखनसिंह की जीत पक्की होती थी और इसके बाद भाजपा से बृजेन्द्र तिवारी भी कांग्रेस में शामिल हो गये थे। लेकिन इन सब दावों को नकारते हुए जनता ने भाजपा के प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर को चुना है।

मुरार में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में थी कसमश
आपको यहां पर बताना जरूरी है भाजपा के प्रत्याशी भारतसिंह कुशवाह केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी निकट माने जाते थे इसलिये ग्वालियर ग्रामीण में विकास के बहुत काम करवाये। ले

शाम 6 बजे तक चल रही मतगणना के 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह 66538 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को 61186 वोट मिले हैं और भाजपा 5352 से आगे चल रही है।
