ग्वालियर में सट्टा पकडते समय सटोरियों से 23 लाख खाते में डलवाये एसआई व दो पुलिसकर्मियों पर एफआईआर व तीनों सस्पेंड
ग्वालियर. क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे सटोरियों से पुलिस कर्मियों द्वारा 23 लाख रुपए वसूलने के मामले का खुलासा हुआ है। पहले पुलिस ने सटोरियों को पकडे जाने की एफआईआर की उसके बाद रविवार रात सटोरिए की शिकायत पर एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों और एक अज्ञात क खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पकडे गए सटोरिए व उनसे वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों में से दो दतिया के है इससे पूर्व दतिया के ड्रग तस्करों को भी ग्वालियर पुलिस ने एमडीएमए के साथ पकडा था बाद में यह एमडीएमए यूरिया निकला और अब इस सैंपल की पुनः जांच के आदेश न्यायालय ने किए है। इसके अलावा झांसी के सराफा व्यापारियों से 60 लाख रुपए की लूट का मामला शहर के 5 पुलिस कर्मियों पर दर्ज किया गया था।
सटोरिए ने रुपए तीन किश्तों में दो खातों के जरिए ट्रांसफर किए
बीती रात सटोरियों को पकडने की कार्रवाई के दौरान एसआई और दो पुलिसकर्मियों ने 23 लाख 15 हजार रुपए एक खाते में डलवाए थे। सटोरिए ने यह रुपए 10, 8 और 5.15 लाख की तीन किश्तों में दो खातों के जरिए ट्रांसफर किए साथ ही 10 हजार रुपए नगद और दो मोबाइल भी लिए। शनिवार की रात सटोरियों को पकड जाने की एफआई सिरोल थाने में दर्ज की गई।
यह है पूरा मामला
शनिवार की रात लगभग 8 बजे क्राइम ब्रांच के हवलदार विकास तोमर ने थाना प्रभारी अमर सिंह को क्रिकेट सट्टे की सूचना मिलने की बात बताई। टीआई ने सूचना को डवलप करने को कहा। इसके बाद विकास ने पूछने पर बताया कि वह सटोरियों के फ्लैट पर पहुंच गया है और वहां पर 14 से 15 लोग है। आरोपियों की संख्या अधिक होने पर टीआई ने उपनिरीक्षक राहुल अहिरवार को सिरोल थाना प्रभारी विनय तोमर की टीम के साथ मौके पर भेजा। इसके बाद सभी आरोपियों को देर रात पकडकर उनके खिलाफ एफआइआर की गई। पडताल में यह पता चला है कि एसआई मुकुल यादव व क्राइम ब्रांच के राहुल यादव दतिया के है। विकास तोमर भी क्राइम ब्रांच में ही है। सुबह पकडे गए सटोरियों में रुपए देने के बाद भी कार्रवाई होने पर गुपचुप सूचनाएं इंधर-उधर दी जिससे सूचना दोपहर में अधिकारियों तक पहुंची इसके बाद सीएसपी व डीएसपी थाने पर पहुंचे और खातों में ट्रांजेक्शन देखने के बाद रात में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई।
