गहरी खदान में गिरी किशोरी को पुलिस ने बचाकर उपचार हेतु अस्पताल में कराया भर्ती

ग्वालियर .थाना बिजौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोवई में आज शुक्रवार की सुबह खदान के पास से निकल रही किशोरी का पैर फिसल गया और वह लगभग 200 फीट गहरी खदान में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। टीआई मनीष धाकड़ को किशोरी के गहरी खदान में गिरने की घटना का पता चलते ही तत्काल पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खदान में गिरी किशोरी को गंभीर हालत में वाहर निकाला गया और उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा गया है।
1सितम्बर को सुबह 6.30 बजे थाना बिजौली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोरी गहरी खदान में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिजौली ़ थाना बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोरी को खदान से वाहर निकालने के लिए प्रयाय किये गये। पुलिस द्वारा एक घंटे के प्रयास के बाद गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई किशोरी को खदान से बाहर निकाला गया। किशोरी की पहचान प्रियंका बघेल पुत्री बल्लू बघेल निवासी गोवई के रूप में हुई है। किशोरी के होश में आने पर पता चलेगा कि वह गहरी खदान में कैसे गिर गई थी।
पुलिस द्वारा लगभग 200 फीट गहरी खदान से किशोरी को सकुशल बाहर निकालने के लिए थाना प्रभारी बिजौली एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयास की स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *