सेवानिवृत्त हुए अफसर व कर्मचारी को एसपी ने दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर एसपी राजेश चंदेल, एएसपी ऋषिकेष मीणा, निरंजन शर्मा, आर आई सत्यप्रकाश मिश्रा पुलिस लाईन ग्वालियर, सूबेदार आयूष मिश्रा सहित कार्यालयीन स्टाफ एंव सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, ट्रैवलर बेग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई ।
सेवानिवृत होने वाले
एसआई चन्द्रप्रकाश यादव, एएसआई अभिलाख सिंह, कमल सिंह यादव, रमेष सिंह, सलीम खान, संतोष कुमार मिश्रा, श्रवण कुमार दीक्षित, हैड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, सुरेन्द्र सिंह परमार, प्र.आर0 उदय सिंह गुर्जर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *