MP के ग्वालियर में बड़ा फर्जीवाड़ा, बुलियन के नाम पर जारी हो रहे थे बिल, हुआ खुलासा

ग्वालियर. बुलियन के फर्जी बिल जारी करने वाले ग्वालियर के एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर वाणिज्यक कर विभाग ने कार्यवाही की है। उन्होंने डेटा कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर में वीआईएफए/गेन ई-वे बिल और जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध 400 से अधिक विश्लेषात्मक रिपोर्टो की बारीकी से जांच की। पिछले 1 माह में उन्होंने सराफा कारोबार से जुड़ी 8 फर्मो पर कार्यवाही की है और उन्हें लगभग 833 करोड़ रूपये की संदिग्ध खरीद-बिक्री मिली है। उनके द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
छापे के बाद हुआ खुलासा
ग्वालियर के कारोबारी पर वाणिज्यक कर विभाग ने कार्यवाही की है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए है। आपको बता दें कि निजी व्यक्तियों के नाम पर दिखाये गये बी2सी विक्रय को बड़े आभूषण व्यवसाईयों को बेचा गया। जीएसटी पंजीयन भी सिर्फ बड़े आभूषण व्यवसाईयों को अवैध रूप से बुलियन सप्लाई करने के लिये गये। इस फर्जीवाडे में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और मनी ट्रेल से मध्यप्रदेश के बाहर के मास्टरमाइंड के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
जांच में पता चला कि मध्यप्रदेश में बुंलियन का एक संगठित नेटवर्क है। यह नेटवर्क अपने घरेलू नौकरी, ड्रायवर या अन्य के दस्तावेजों पर जीएसटी पंजीयन लेकर बड़ी मात्रा में बुलियन खरीदते हैं। फर्जी बिल जारी कर इन बुलियन को छोटी-छोटी मात्रा में निजी उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है। जांच के अनुसार, एकत्र किये गये सबूतों से पता चलता है कि निजी व्यक्तियों के नाम पर दिखाई गयी बी2सी बिक्री वास्तव में बड़े ज्वेलर्स को बेची जाती है। इन कारोबारियों के बैंकिंग लेन-देन और मनी ट्रेल का विश्लेषण भी एमपी के बाहर के मास्टरमाइंड की ओर इशारा कर रहा है पिछले दिनों विभाग ने 6 बुंलियन व्यापारियों पर कार्यवाही की थी। इनके माध्यम से निजी उपभोक्ताओं को लगभग 375 करोड़ रूपये मूल्य 724 किलोग्राम बुलियन बेचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *