SKV-अन्तरंगिनी द आईपीएससी व्यूज़ल आर्ट फैस्ट (द्वितीय दिवस)

ग्वालियर सिंधिया कन्या विद्यालय (SKV) में 3 दिवसीय समारोह अन्तरंगिनी द आई.पी.एस.सी. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट के द्वितीय दिवस का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रसिद्ध 19 विद्यालयों मेजबान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय सहित ने भाग लिया। आज 8 प्रतियोगिताएँ क्रमशः ग्राफिटी ऑन बोर्ड, ऐब्स्ट्रैक्ट ज्योमेट्रिकल आर्ट, कंटेम्पररी प्लांटर पॉट, केक आर्ट, ड्रिफ्टवुड आर्ट, मिनिएचर पेंटिंग इन कंटेम्पररी स्टाइल, रीमैजिनिंग विंटेज पोस्टर्स, और फोटोग्राफी संपन्न हुई।


ग्राफिटी ऑन बोर्ड जिसकी थीम एव्री ड्राप काउंट्स थी। ग्राफिटी ऑन बोर्ड की टुकड़ा शैली को कम से कम 3 रंगों का उपयोग करके मुक्तहस्त से चित्रित किया गया था। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को एमडीएफ बोर्ड (6 फीट X 2.5 फीट) प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से सुहानी राज, काव्या अग्रवाल, द संस्कार वैली से प्रियंवरा डांगी, प्रियल कपूर, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से हर्षा डागा , मान्य अरोरा, मेयो कॉलेज अजमेर से युवराज सिंह राठौर, दिवित चंदक आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ऐब्स्ट्रैक्ट ज्योमेट्रिकल आर्ट प्रतिभागियों को पाँच रंगों (गेरूआ पीला, भूरा, नीला, काला, सफेद) से अपनी कलाकृति बनानी थी। यह प्रतियोगिता 8 घंटे तक चली। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को कैनवास (30 इंच X 42 इंच) प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से तिथि चोरडिया, द संस्कार वैली से आनया जैन, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर से दिशा बालर, डेली कॉलेज इंदौर से तनीषा सिंह राव आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कंटेम्पररी प्लांटर पॉट की थीम कंटेम्पररी पॉट विद आर्किटेक्चरल फीचर्स थी। प्रतिभागियों को स्लैब/कॉइल प्रक्रिया में कला, डिज़ाइन और कार्यक्षमता का मिश्रण करना था । यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रभागियों ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को गीली टेराकोटा मिट्टी, बोर्ड (15 X15 इंच) प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से सुमति अग्रवाल, मिष्ठी चौधरी, एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से हरबानि कौर, कनिष्का अग्रवाल, मेयो कॉलेज अजमेर से उद्भव बसुमटरी, कैरव चौधरी, बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी से सौम्या गर्ग, शिवानी वर्मा आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
केक आर्ट जिसकी थीम फैंटसी थी। केक आर्ट विशेष अवसरों के लिए केक को सजाने की कला है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को आइसिंग, कलाकंद और अन्य खाद्य सजावट जैसी सामग्रियों का उपयोग करके केक की सजावट करनी थी । यह प्रतियोगिता 3 घंटे तक चली। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को केक बेस (1 पाउंड) और ताज़ा क्रीम प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से लावण्या जैन, द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से सार्थक अग्रवाल, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर से अन्नवी मित्तल, डेली कॉलेज इंदौर से शाश्वती कुलकर्णी आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ड्रिफ्टवुड आर्ट जिसकी थीम एसेंस ऑफ़ वाइल्डलाइफ थी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्राकृतिक सामग्रियों का पुन: उपयोग करके दिए गए थीम पर वॉल-हैंगिंग बनानी थी। यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रतिभागी ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को काले रंग का एमडीएफ बोर्ड (48 X32 इंच) और ड्रिफ्टवुड प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से अनन्या राय, संजोत कौर, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से इरा जैन, पियंवरा डांगी, पाइनग्रूव स्कूल धर्मपुर से अदृत्या रॉय, आदित्य टंडन, एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से मिति सोनी, हर्षिता अग्रवाल आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मिनिएचर पेंटिंग इन कंटेम्पररी स्टाइल  जिसकी थीम मिनिएचरस इन कंटेम्पररी टाइम्स थी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को राजस्थानी स्कूल की किसी भी लघु पेंटिंग को चुनने और पेंटिंग को कंटेम्पररी रूप देना था । यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली। जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को कैनवास (30 इंच X 24 इंच) प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से अंशिका चतुर्वेदी, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से परिधि अग्रवाल, एल के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन से रेने देबनाथ, यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला से तेजस कौर शेरगिल, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से दर्शनी अग्रवाल आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
रीमैजिनिंग विंटेज पोस्टर्स थीम 1920’s सी इंडिया इन 2023 थी इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया और यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली। प्रतिभागियों को आर्ट डेको ट्रैवल पोस्टर की शैली में अपने क्षेत्र के एक विरासत स्मारक पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सरल लेकिन शक्तिशाली ‘सी इंडिया’ पोस्टर को फिर से बनाना था। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से ज़ायना शाह, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से रिद्धिमा गोहिया , द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से सत्कृत पोद्दार , मेयो कॉलेज अजमेर से मनन गुप्ता आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
फोटोग्राफी थीम थी बिल्ट हेरिटेज इन सिंधिया कन्या विद्यालय । इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालयों से प्रतिभागियों को विद्यालय परिसर के अंदर ही फोटो क्लिक करनी थी और एडिटिंग भी करनी थी। यह प्रतियोगिता पूरे दिन चली । जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से अनीशा गुप्ता, वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून से हर्षिल भटिआ , द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से पार्थ शर्मा, एल के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन से तेजस तुलस्यान आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कल 29th को आउटडोर लैंडस्केप पेंटिंग प्रतियोगिता 8:00 बजे प्रारम्भ होगी। अन्तरंगिनी द आई.पी.एस.सी. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट का समापन समारोह 12 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चिंकी सिन्हा आउटलुक पत्रिका की संपादक उपस्थित रहेंगी । समापन समारोह में विजेता टीम को पुरुस्कार वितरण किए जाएगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्कूल वेस्टर्न बैंड की प्रस्तुति होंगी।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशी मिश्रा, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, श्रीमती संजीता लूथरा, मीडिया प्रभारी -श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, श्रीमती मेधा इनामदार, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *