मध्यप्रदेश मानसून अपडेट, 5 अगस्त से प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 2 से 3 दिन तक मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी बारिश का दौर चलेगा। इससे ग्वालियर, चंबल, शहडोल, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं तेज पानी गिर सकता है। इसके बाद प्रदेशभर में मौसम खुल जाएगा। इसके बाद कुछ दिन के लिए बारिश पर ब्रेक लग सकता है। 5 अगस्त से फिर से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को डिंडौरी और मंडला में मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी तेज बारिश हो सकती है।

जानिए, मध्यप्रदेश में कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
अति भारी बारिश : डिंडोरी और मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
तेज बारिश : विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश : भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना और शहडोल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *