सिंधिया कन्या विद्यालय में अन्तरंगिनी द आईपीएससी. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट

ग्वालियर -सिंधिया कन्या विद्यालय में तीन दिवसीय समारोह अन्तरंगिनी द आईपीएससी. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट का भव्य शुभारम्भ हुआ। श्रीमती गायत्री सिंह का विद्यालय सभागार में 9 बजे आगमन हुआ। गायत्री का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा संस्कृत श्लोकों से हुआ। प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा उदबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने समस्त बाहर से आई टीमों का स्वागत किया तथा समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को धन्यवाद दिया । तत्पश्चात समस्त विद्यालयों क्रमशः मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर , मेयो कॉलेज अजमेर , बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, डेली कॉलेज इंदौर , राजकुमार कॉलेज रायपुर , यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला , मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़, वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून , वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून , विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, राजकुमार कॉलेज राजकोट , द संस्कार वैली स्कूल भोपाल , एल के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर नागपुर , पाइनग्रूव स्कूल धर्मपुर , राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर और द सिंधिया स्कूल ग्वालियर द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सिंधिया कन्या विद्यालय की 20 छात्राओं द्वारा कत्थक और भरतनाट्यम सेमी- क्लासिकल फ्यूज़न ऐ गिरी नंदिनी की भव्य प्रस्तुति की गई। श्रीमती गायत्री सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि ”मैं सिंधिया कन्या विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने मुझे इस अन्तरंगिनी कार्यक्रम में समलित होने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिन शब्दों को हम बोलकर व्यक्त नहीं कर सकते उन्हें हम पेंट ब्रश के माध्यम से प्रदर्शित कर सकते हैं। वे आंतरिक खूबसूरती को महत्तव देती हैं । उन्होंने कहा कि मेरी प्रेरणा वृक्ष हैं जिस प्रकार वृक्ष निस्वार्थ भाव से फल, फूल, छाया मानव एवं पशु जगत को प्रदान करते हैं उसी प्रकार हम सभी को स्वार्थ रहित होकर परमार्थ की भावना को अपनाना चाहिए। उनका यह मानना है की शिक्षक गण छात्र-छात्राओं के पँखों को उड़ान देते हैं। “
सर्वप्रथम ह्यूमन फ्लावर्स प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई जिसकी थीम ‘वेयर फ्लावर्स ब्लूम, सो डज़ होप’ थी । जिसमें प्रतिभागियों को मानव आकृति की फोटोग्राफी से एक फूल जैसा फोटोमोज़ेक बनाना था । यह प्रतियोगिता 3 घंटे तक चली जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया इसका मोड डिजिटल था ।इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से अनीशा गुप्ता, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से ईरा अनुपकुमार सतपथी , द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से सत्कृत पोद्दार ,द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से पियंवरा डांगी आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
द्वितीय प्रतियोगिता लैंप शेड पेंटिंग प्रारम्भ हुई जिसकी थीम मधुबनी इन ग्लो थी। प्रतिभागियों को लैंपशेड पर सरल लेकिन सुंदर मधुबनी पेंटिंग बनानी थी और अंतरिक्ष के माहौल को खूबसूरती से रौशन करना था। यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक- एक प्रतिभागी ने भाग लिया मेजबान स्कूल द्वारा पूर्व -लेपित लैंपशेड सतह सामग्री प्रदान की गई । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से अंशिका चतुर्वेदी , डेली कॉलेज इंदौर से रिद्धिमा जैन , राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर से परिधि मेहता ,द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से दर्शनी अग्रवाल आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
तृतीय प्रतियोगिता फ्लावर मेकिंग एंड अरेंजमेंट संपन्न हुई जिसकी थीम थी ब्लोसोमिंग लाइफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विभिन्न सामिग्रियों जैसे क्रेप पेपर, कागज़ और कपड़े से रंग-बिरंगे सुन्दर फूल व पत्तियाँ बनानी थीं और उन्हें व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना था। यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली जिसमें प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से मिष्ठी चौधरी , रिद्धिमा गुप्ता , मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर से पूर्णिमा चौहान , साची कौर विज, वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून से अनिशा नीलेजा , मिनरथ जाला , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से वंशिका गुप्ता , कौशिकी अग्रवाल आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
चतुर्थ प्रतियोगिता सिरेमिक पेंटिंग संपन्न हुई जिसकी थीम थी ऐल्योर ऑफ़ पिछवाई ऑन सेरेमिकवेयर थी । प्रतिभागी प्रतियोगिता में बहुत विस्तृत और परिष्कृत लोक कला को शामिल करेंगे। यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से एक- एक प्रतिभागी ने भाग लिया मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को 11 इंच व्यास की सिरेमिक डिनर प्लेट प्रदान की गई । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से सुहानी राज , वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से आयुरधी अग्रवाल , वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून से हर्षिल भाटिया , द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से अंजुम निशद, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से आनय जैन आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अगली प्रतियोगिता लिनो ब्लॉक मेकिंग एंड प्रिंटिंग संपन्न हुई जिसकी थीम थी सीजनस इस प्रतियोगिता में लिनो प्रिंटिंग को पारंपरिक रिलीफ प्रिंटमेकिंग विधि के रूप में प्रस्तुत किया गया । लिनो प्रिंटमेकिंग में, लिनोलियम की एक शीट में एक डिज़ाइन काटते हैं, तथा कागज या कपड़े पर प्रिंट करते हैं। मेजबान स्कूल द्वारा आइवरी रंग के नैपकिन (17 X17 इंच) प्रत्येक प्रतिभागी को प्रदान की गई। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से तिथि चोरडिया, अनन्या राय , डेली कॉलेज इंदौर से रिद्धिमा कुमारी सिंह , ऋषिका देशपांडे , मेयो कॉलेज अजमेर से ग्रन्थ वोहरा डिविट चंदक, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से प्रियल कपूर आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए अगली प्रतियोगिता मूर्तिकला (स्कल्पचर) आरम्भ हुई जिसकी थीम थी इंटरडिपेंडेन्स ऑफ़ लाइफ इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से दो-दो प्रतिभागी ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में समस्त प्रतिभागियों को गीली मिट्टी तथा बोर्ड (18 X18 इंच) प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता 6 घंटे तक चली । इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से सँजोत कौर , सुमति अग्रवाल , मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर से निशिका वैद , तमन्ना जैन , राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर से संतोष कुमार , गोहिल दियाबा हितेन्द्रा सिन्ह , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से हरबानी कौर , कनिष्क अग्रवाल आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अंतिम प्रतियोगिता के रूप में बुक कवर इलस्ट्रेशन हुई जिसकी थीम थी इम्प्रैशन ऑफ़ मैजिक । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को जेके रोलिंग द्वारा हैरी पॉटर सीरीज़ की किसी एक पुस्तक पर एक पुस्तक कवर चित्रण बनाना था। मेजबान स्कूल द्वारा प्रदान की गई सामग्री- A4 कैन्सन पेपर (300 GSM) तथा ऐक्रेलिक और पोस्टर कलर प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता 4 घंटे तक चली। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से यशिका राजगढ़िए , वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से रिधवी गर्ग , डेली कॉलेज इंदौर से सादगी गर्ग , मेयो कॉलेज अजमेर से आर्यवर्द्धन सिंह चौहान , द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से अयान शाह , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से गुंजन डोडवानी , द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से ईरा जैन आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर- सेल्विन माईकेल, उप प्राचार्या- श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, श्रीमती संजीता लूथरा, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, श्रीमती मेधा इनामदार तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
