PM ने MP से लॉन्च की 5 नई वंदे भारत

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जून को सुबह करीब दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनकी आत्मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की प्रदेश को सौगात दी। भोपाल से ही प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है। जानिए इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *