CM शिवराज सिंह का ऐलान मीसा बंदियों की पेंशन 25 हजार से बढ़कर 30 हजार रु. होगी

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने मीसा बंदियों की पेंशन 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रु. प्रतिमाह कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे से एक दिन पहले यह घोषणा की।भोपाल में CM हाउस में सोमवार को लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिनको 5 हजार रु. सम्मान निधि मिलती है, उन्हें अब 8 हजार रुपए मिलेंगे। दिवंगत सेनानियों के परिवार को दी जाने वाली निधि 8 हजार से बढ़कर 10 हजार रु. की जाएगी।

मीसाबंदी के जो शेष लोग हैं, उन्हें 15 अगस्त को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली के मप्र भवन में इनके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह रुकने की व्यवस्था होगी। जिलों में विश्राम गृह में 2 दिन तक 50% शुल्क के साथ रुकने की व्यवस्था होगी। कोई बीमारी हुई तो संपूर्ण इलाज मध्यप्रदेश सरकार कराएगी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र एक बार और चर्चा कर फाइनल करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *