ग्वालियर-जबलपुर समेत 13 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में अब तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजगढ़ में चौथे दिन तापमान सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन गर्मी के तेवर तीखे रहने की संभावना जताई है। 15 अप्रैल से मौसम फिर बदलेगा और बादल छा जाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे हीट वेव नहीं चलेगी।

गुरुवार को सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले थे। भोपाल सीजन में सबसे गर्म रहा था। यहां पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, इंदौर में 38.6, ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी पहली बार पारे ने 40 डिग्री को छू लिया। पिछले तीन दिनों से देश में सबसे गर्म चल रहे राजगढ़ में पारा गुरुवार को थोड़ा लुढ़क गया। यहां 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यहां तापमान 43 डिग्री था। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा। शुक्रवार को तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *