Umesh Pal Murder Case-अतीक अहमद के ठिकाने भारी मात्रा नगद कैश और अवैध हथियारों का बरामद जखीरा, 5 गुर्गे गिरफ्तार
प्रयागराज. उमेशपाल हत्या के मामले में जांच एजेंसियों को एक ही दिन (मंगलवार) में कई कामयाबी मिली है। देर रात को पुलिस और एसओजी ने हत्याकांड में शरणदाता बने 5 गुर्गो को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद के ठिकाने से भारी मात्रा में कैश और असलहा जब्त किया है। इससे पहले मंगलवार को ही सुबह ही अतीक अहमद के भाई के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मंगलवार की दोपहर को क्राइम ब्रांच ने अतीक के बेटे असद के नजदीकी राजदार सोनू को हिरासत में ले लिया था। एक दिन में मिल इन सफलताओं के बाद पुलिस अतीक के फरार बेटे असद तक पहुंचती दिखाई दे रही है। वहीं जेल में बन्द अतीक पर चौतरफा दबाव बन रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही फरार शूटर्स तक भी पहुंच सकती है।

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल के साथ ही दो पुलिस कर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गुजरात में बंद अतीक अहमद को मुख्य साजिश कर्ता माना जा रहा है. मृतक उमेश की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले के इनाम को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है. उमेश पाल की हत्या से कथित रूप से जुड़े दो लोग अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान क्रमशः 27 फरवरी और 6 मार्च को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे. अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है और यूपी पुलिस उससे भी पूछताछ करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेगी.

