कलेक्टर ने आदिवासी आश्रम में बच्चों के साथ बिताई रात

अव्यवस्थाएँ मिलने पर दोषी कर्मचारी सुनील कुशवाह निलंबित और अधीक्षक बृजेश शुक्ला को नोटिस

ग्वालियर जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले के विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम आरोन स्थित आदिवासी बालक आश्रम ;छात्रावासद्ध के बच्चों के साथ रात बिताई। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही आश्रम में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
आदिवासी बालक आश्रम आरोन में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। यहाँ के अधीक्षक बृजेश शुक्ला के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर रविवार की रात जब निरीक्षण के लिये पहुँचे तब अधीक्षक श्री शुक्ला गैर हाजिर मिले थे। लगभग एक घंटे बाद वे आश्रम में पहुँचे। कलेक्टर ने हर बच्चे से अलग.अलग चर्चा कर आश्रम में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ बच्चों द्वारा आश्रम के स्थायी कर्मी सुनील सिंह कुशवाह द्वारा अभद्र व्यवहार करने और ठीक से सेवाएँ न देने की शिकायत की। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और अधीक्षक व स्थायी कर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आदिवासी बालक आश्रम आरोन के स्थायी कर्मी सुनील कुशवाह को सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अधीक्षक बृजेश शुक्ला के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *