MP में 3 दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से दिन में हल्की ठंडक है। कई शहरों में दिन का तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। बुधवार रात प्रदेश के 15 जिलों में रात का तापमान 10 से कम रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम न्यूनतम पारा पचमढ़ी में 4 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा नरसिंहपुर में 15 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में इसी तरह दिन-रात का पारा ऊपर-नीचे होता रहेगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण ठंडक बढ़ी है। गुरुवार को देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। अगले 3 दिन तापमान में मामूली इजाफा होगा। जब यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस वहां से क्रॉस हो जाएगा, तब हमारे यहां ठंडक और बढ़ेगी।

पारे में बढ़ोतरी का ट्रेंड आएगा
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अब पारे में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहेगा। अभी हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी है। इस कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से फिर से पारा बढ़ेगा।

महानगरों में न्यूनतम तापमान
ग्वालियर 8.9
जबलपुर 9.5
भोपाल 11.4
इंदौर 12.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *