ग्वालियर यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई ‘‘शॉर्ट फिल्म’’ को किया जारी
ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा एडीजीपी डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देश पर शहर के यातायात के सुचारू संचालन एवं वाहन चालक की गलती के वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देष्य से निरंतर यातायात जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। बाइक रैली, यातायात जागरूकता सेमीनार एवं प्रषिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे है। विगत दिनों ग्वालियर यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा एसएसपी अमित सांघी, एएसपी-मध्य/यातायात श्रीमती मृगाखी डेका ने हेलमेट जागरूकता एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से एक ‘शॉर्ट फिल्म’’ का निर्माण बनवाई गयी। इस ‘‘शॉर्ट फिल्म’’ को मंगलवार की शाम पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार मे आमजन के लिये जारी किया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस के डीएसपी यातायात पष्चिम नरेशबाबू अन्नोटिया, डीएसपी यातायात पूर्व विक्रम सिंह कनपुरिया, डीएसपी यातायात मध्य बीएन प्रजापति, सूबेदार हिमांशू तिवारी, प्रबल यादव, श्रीमती सोनम पाराशर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई इस ‘‘शॉर्ट फिल्म’’ को स्थानीय कलाकारों की मदद से बनाया गया है जिसका मुख्य उद्देष्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है साथ ही उनसे अपील करना है कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल आवष्यक रूप से करें। इस प्रकार आप अपने साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने से बच सकते है। शार्ट फिल्म को प्रसारण जिलें के सभी मुख्य मार्गो, स्कूलो, कॉलेजो व सोषल मीडिया पर किया जायेगा।

