PFI के निशाने पर वकील नायडू, लव जिहाद केस में भी आरोपियों की रिहाई पर ली थी आपत्ति

इंदौर. धार्मिक नारेबाजी के आरोप में पकड़े गए हिंदूवादियों की पैरवी कर रहे वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। इन आरोपियों ने वकील को उदयपुर की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी। बाइक पर आए इन दोनों धमकीबाजों के सीसीटीवी पुलिस ने जुटा लिए हैं। पुलिस इन संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। PFI के इंदौर में सक्रिय होने के बाद से ही एडवोकेट नायडू हिंदूवादियों की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। नायडू लव जिहाद जैसे मामलों में भी आरोपियों पर कोर्ट में आपत्ति ले रहे थे। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से उकसाने वाले संगठन के निशाने पर थे। नायडू विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक भी हैं। सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक एडवोकेट अनिल नायडू को शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने धमकाया था। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि उन्हें उन्होंने किन लोगों के कहने पर नायडू को धमकाया।

खजराना और सदर बाजार के दो मामलो में ली आपत्ति
इंदौर में पठान फिल्म के रिलीज विरोध के दौरान हुई धार्मिक नारेबाजी को लेकर खजराना में सड़क पर कुछ हिंदूवादियों के साथ मारपीट कर सड़क पर जाम लगा दिया था। इसके साथ ही सदर बाजार में सिर तन से जुदा करने के नारे भी लगाए थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने इंदौर को आग के हवाले करने की भी धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां की थी। सदर बाजार थाने में चल रहे दोनों मामलों में आरोपियों को जमानत देने के मामले में कोर्ट में अनिल नायडू ने आपत्ति ली थी। वहीं खजराना के मामले में भी केस दर्ज कुछ आरोपियों को लेकर नायडू ने कोर्ट में अपील की है।

तन्नू शर्मा सहित हिंदूवादियों को जमानत दिलाने के मामले में रडार पर
कोर्ट में जासूसी कर फोटो-वीडियो पीएफआई को भेज रही लॉ स्टूडेंट सोनू मंसूरी की गिरफ्तारी के पहले भी अनिल नायडू तन्नू शर्मा ओर अन्य को लेकर कोर्ट में बहस कर रहे थे। धर्म विरोधी नारेबाजी के मामले में आरोपियों के लिए जमानत की पैरवी को लेकर भी नायडू और अन्य सहयोगी प्रतिबंधित संगठन के लोगों के निशाने पर हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों में दिनों थाने में नायडू की वर्ग विशेष के लोगों से बहस भी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *