आरटीओ कार्यालय अधिकारी -कर्मचारी गायब, आरटीओ बोली मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हूं, अभी बात नहीं कर पायेंगे

भिण्ड. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में इन दिनों सूनसान का माहौल है। यहां हर रोज परिवहन संबंधित कामों के लिये आवेदक आते हैं परन्तु सीट पर न कर्मचारी मिलत हैं ना ही अधिकारी। हर शाखा पर लॉक लगा हुआ देखकर अवकाश जैसा माहौल बना हुआ था। गुरूवार की दोपहर लगभग 3 बजे परिवहन कार्यालय का जायजा लिया और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्वति पाठक से अधिकारी कर्मचारी ऑफिस से नदारद होने पर कारण जानना चाहा तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि अभी मुख्यमंत्री की आने की तैयारी में व्यस्त है ऐसी स्थिति में अभी बात नहीं कर पायेंगे 5 फरवरी के बाद कारण बताउंगी।
दोपहर के लगभग 3 बजे आरटीओ कार्यालय के अन्दर के और बाहर कुछ लोग नजर आये। ऑफिस का मुख्यद्वार गेट खुला हुआ था। परन्तु आवक-जावक से लेकर कम्प्यूटर शाखा, लर्निंग लायसेंस शाखा, स्टोर व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के चेम्बर पर ताला लटक रहा था। यहां मौजूद कुछ लोगों अपनी व्यथा भी बता रहे थे कोई कह रहा था कि हम आलमपुर में 110 किमी दूर से सफर कर आये हैं तो कोई मालनपुर का हो न बता रहा था। दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों कोई गाड़ी स्थानान्तरण कराने के लिये आया था तो कोई फिटनेस को लेकर वाहन समय खड़ा हुआ था। परन्तु हकीकत यह है कि आरटीओ कार्यालय में बाबू से लेकर अधिकारी स्वाति पाठक नहीं थी।
रजिस्ट्रेशन कार्ड लेने के लिए लगा रहा हूं चक्कर
यहां मौजूद एक किसान ने अपनी पीड़ा को शेयर करते हुए बताया कि पिछले 3 दिन से लगातार मैं रोज आरटीओ दफ्तर आ रहा हूं। मैं ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड को लेकर चक्कर लगा रहा हूं। आरटीओ दफ्तर में मेरे ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड खो गया है। य ह रजिस्ट्रेशन कार्ड निकलवाने के आता हूं और खाली हाथ वापस लौट जाता हूं।
वहीं एक अन्य व्यक्ति मिला जो अपनी स्कूल बस के साथ मौजूद था। स्कूल बस चालक वाहन के अंदर पैनिक बटन स्टॉल कराना चाहता था परंतु फिटनेस शाखा के कर्मचारी अफसर ना मिलने पर उसे भी वापस खाली हाथ लौटना पड़ा।
सीएम आ रहे अभी व्यस्त हूं
जब इस मामले में क्षेत्रीय परिवहन अफसर स्वाति पाठक से बातचीत की और पूछा दफ्तर में कोई नहीं हैं। हर शाखा के चैम्बर पर ताला लटक रहा। इस पर उन्होंने कहा कि सीएम ड्यूटी में व्यस्त हैं अभीअभी बात नहींनहीं कर पाएंगे। 5 तारीख के बाद बातचीत हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *