IND vs AUS के बीच अहमदाबाद में होने मैच को देखने पीएम नरेन्द्र मोदी आयेंगे, ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भी भेजा न्योता
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा। इस सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फायनल को लेकर यह सीरीज बेहद अहम है। इस दौरा एक बड़ी खबर सीरीज के चौथे मैच को लेकर आयी। अहमदाबाद में होने वाले उस टेस्ट मैच को देखने के लिये भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी जायेंगे।
पीएम नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद जायेंगे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को देखने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचेंगे। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस भी बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉी सीरीज के इस अंतिम मैच का गवाह बनने भारत आयेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के प्रधानमंत्री स्टेडियम में खिलाडि़यों की हौंसला अफजाई करते नजर आयेंगे।
नागपुर में होगा पहला टेस्ट
ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा. सीरीज के अगले तीन टेस्ट मैच दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी मैच जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी हैं. अगर टीम इंडिया इन सभी मुकाबलों को जीतती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार भी बन जाएगी.

