इमरजेंसी लैंडिंग कराई दिल्ली से पेरिस जा रही फ्लाइट की
नई दिल्ली. एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। DGCA के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट A1143 (दिल्ली-पेरिस) को वापिस बुलाया गया था। अभी तक इस समय फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गयी है। विमान में कुल 231 यात्री मौजूद थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि विमान से फ्लैप इशू आया था। इसी कारण से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी। जानकारी के लिये आपको बता दें कि किसी भी विमान में फ्लैप एक अहम हिस्सा होता है। इसके जरिये लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता हे। अगर इनमें तकनीकी खरीबी आये तो लैंडिंग एयरस्पीड अधिक हो जाती है। अब एयर इंडिया के विमान में फ्लैप की वजह से क्या परेशानी आयी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

