वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 29 नवंबर को भोपाल में

भोपाल. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 नवंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगी। वे राजधानी भोपाल आएगी। राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ प्रदेश के राजस्व संग्रहण मामलों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रवींद्र भवन में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी स्मृति व्याख्यान में ’21वीं सदी परिदृश्य में भारत का आर्थिक सामर्थ्य’ विषय पर व्याख्यान देंगी।

मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
वित्त मंत्री के आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें केंद्र से संबंधित योजनाओं में मिली राशि और उपयोगिता प्रमाण पत्रों को लेकर भी चर्चा की गई।शिवराज सिंह चौहान ने विभागों से कहा है कि आने वाले समय में केंद्र से अधिक से अधिक वित्तीय राशि लेने के प्रस्ताव तैयार किए जाएं और लंबित मामलों की भी स्थिति को स्पष्ट किया जाए। इसमें गेहूं और धान के उपार्जन की लंबित राशि सहित अन्य केंद्रीय सहायता की किश्त के भुगतान के विषय भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार के अफसरों के साथ प्रदेश के राजस्व संग्रहण मामलों पर चर्चा करेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *