सोमवार को किलागेट से हजीरा के बीच लगाये जायें निशान, हटाया जायेगा अतिक्रमण

ग्वालियर. किलागेट चौराहा से सेवानगर पुलिया तक के बीच रोड चौड़ी करने में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिये प्रशासन ने सोमवार तक की मोहलत दी है। रविवार को दिन भर लोगों ने मजदूर लगाकर चिन्हित निर्माण कार्यो को तुड़वाया। सोमवार को नगरनिगम की टीम किला गेट चौराहे से हजीरा चौराहे तक की रोड के दोनो ओर बाधक बन रहीं संपत्तियों पर निशान लगायेगी। यहां भी रोड की चौड़ाई 40 फीट तय की गयी है।
244 संपत्तियां अब रह गयी 151 संपत्तियां
सेवानगर से किलागेट चौराहा तक रोड के दोनों ओर 151 संपत्तियों का अतिक्रमण हटाने के लिये चिन्हित की गयी थी। जो सड़क की चौड़ाई 40 फीट करने में बाधक बन रहे थे। निगम के अमले ने 5 दिन पहले इन संपत्तियों पर 6 घंटे का नोटिस चस्पा करने के बाद इन पर लाल निशान लगाये गये थे और इसके बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया गया।

रास्ता बंद कर तोड़ते रहे निर्माण

सेवा नगर से किलागेट रोड के दोनों ओर की 151 में से 28 संपत्तियों को शनिवार को निगम के अमले ने तुड़वा दिया था। इसके बाद लोगों ने अपने निर्माण को खुद ही तुड़वाना शुरू किया। रविवार को दिनभर दोनों ओर संपत्तियां टूटने के कारण लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे थे, इस कारण बेरीकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। सिर्फ दो पहिया वाहनों की आवाजाही थी। देर शाम लोहामंडी क्षेत्र में दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *