कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, सत्ता में आने पर संविधान में संशोधन करेंगे
भोपाल. कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस विधायक ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के सरकार में आने पर विधायकों के दलबदल के मुद्दे पर संविधान में संशोधन करने की बात कही है। जिससे प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस विधायक के बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया है। बीजेपी का कहना है कि संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
सज्जन सिंह वर्मा ने दिया बड़ा बयान
कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि ”दूध का जला छाज को भी फूंक कर पीता है, एक बड़ी संख्या में लगभग 27 विधायक कांग्रेस छोड़कर गये है, लेकिन अगर संविधान में प्रावधान होता कि जीता हुआ विधायक पार्टी छोड़ता है तो उसकी संपत्ति राजसात होगी या पांच साल के लिए चुनाव नहीं लड़ पायेगा तो ऐसा नहीं होता। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस रणनीति बना रही है कि हम सत्ता में आते ही संविधान संशोधन का अमिडमेंट लेकर आएंगे। ताकि विधायक इस तरह से दलबदल न करे पाए।
