सराफा कारोबारी को साढ़े 5 करोड़ की ठगी-दिल्ली व्यापारी ने ग्वालियर के जैना ज्वेलर्स को ठगा
ग्वालियर. एक बड़े सराफा व्यापारी के साथ 5 करोड़ 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला नजर में आया है। सराफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला उनका अविश्वसनीय सुनार है। जिससे वह लगभग 20 वर्षो से कारोबार कर रहे हैं। वह उनके लिये ज्वेलरी बनाता था। आरोपित मूल रूप से दिल्ली निवासी है। उसे सराफा व्यापारी ने लगभग 3 साल पहले पहने पुश्तैनी गहने मरम्मत करने के लिये दिये थे। साढ़े 5 किलो सोने के यह ज्वेलरी हीरे जड़े हुए थे। इसी ज्वेलरी को हड़प गया। इन गहनों की कीमत लगभग 5 करोड़ 50 लाख रूपये है।
क्या है पूरा मामला
केतवाली टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि सराफा बाजार स्थित जैना ज्वलर्स के नाम से सराफा व्यापारी मुकेश जैन की शॉप है। दिल्ली के करोलबाग में रहने वाले दिवाकर जाना सुनार है। वल लगभग 20 साल से ज्वेलर्स के संपर्क में है। उससे वह ज्वेलरी बनवाते हैं। उनके पुश्तैनी ज्वेलरी जो लगभग सवा 4 किलो सोने के थे। इनमें 119 कैरेट हीरे जड़े हुए थे। उन्हें मरम्मत के लिये सुनार को दिया, यह बात 2019 की है। 3 महीने में उसे मरम्मत कर कहने वापिस लौटाने की बात कहीं। 3 महीने के बाद भी उसने गहने नहीं लौटाये। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन के दौरान उससे संपर्क नहीं हो पाया। फिर वह कुछ दिन में पैसे लौटाने की बात करने लगा। तब तक 2021 में दोबारा कोरोनावायरस की लहर आ गयी और लॉकडाउन लग गया। इस बीच फिर सब कुछ बन्द हो गया। उसे कोरोना भी हो गया था। कोरोना के चलते वह बीमार हो गया। जब ठीक हुआ तो बोला उसे रूपये की जरूरत थी। इसलिये उसने ज्वेलरी गिरवी रखकर बाजार से पैसा व सोना उठा लिया। इसकी एवज में वह किलो सोना और 300000 में ब्याज के वापिस करने की बात कहने लगा। कुछ दिन पहले उसने रूपये लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई।
