बम की तरह धमाका हुआ पैट्रोल टैंकर फटने से, कंकाली बनी युवती, बेकाबू होकर पलटा, 25 लोग हुए घायल

खरगोन. मध्यप्रदेश में त्यौहारों से शुरू होते ही हादसों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। भोपाल डिपो में विस्फोट के बाद बुधवार की सुबह खरगोन में एक टैंकर में विस्फोटा हो गया है। 25 लोग इस विस्फोट में शिकार हुए हैं। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 23 लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। इन्हें उपचार के लिये खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पलटने के बाद टैंकर में लगी आग
घटना खरगोन जिले के भीकमगांव थाना क्षेत्र के अंजनगांव के मोर फालिया की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोर फालिया में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब सुबह 4 बजे पेट्रोल का टैंकर पलट गया। उसे देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इतने में टैंकर में आग लग गयी और वह जलकर फट गया। वहां पहुंचे लोग इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये। जिनमें से घटनाहस्थल पर ही 2 लोग की मौत हो गयी।

हादसे में यह हुए घायल, इनमें 8 बच्चे
राहुल पिता कन्हैया (19), नत्थू पिता नानसिंह (15), संजय पिता शोभाराम (10), राहुल पिता गोरेलाल (14), बादल पिता भावसिंह (12), सितरन पिता प्रकाश (10), लक्ष्मी पता गोरेलाल (15), सपना पिता गोरेलाल (16), कला पति कालू (30), सुरमा बाई पति प्रकाश (40), मीरा बाई पति बबलू (28), मानसिंह पिता भारसिंह (20), कन्हैया पिता तेरसिंह (30), अनिल पिता नत्थू (25), हीरालाल पिता सरदार (20), मालू पिता बेरसिंह (35), रामसिंह पिता नानसिंह (32), गोरेलाल पिता रुकेडिया (45), रमेश पिता सुभान (32), जगदीश पिता गोरेलाल (23)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *